CBSE scholarship : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका फायदा उन छात्राओं को मिलेगा जो कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा पास कर चुकी हैं। योग्य छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर, 2020 है। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी (केवल नवीनीकरण) 28 दिसंबर 2020 को या उससे पहले जमा करनी है। जिन छात्राओं ने सीबीएसई से एफिलिएटेड स्कूलों से वर्ष 2020 में 10वीं की परीक्षा पास की है, वे स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन कर सकती हैं।
कितने रुपये की स्कॉलरशिप
दो साल तक (11वीं और 12वीं के दौरान) प्रति माह 500 रुपये मिलेंगे।
उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले सीबीएसई स्कॉलरशिप स्कीम की दो कैटेगरी के तहत आवेदन कर सकते हैं-
1. सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए + 2 स्टडी के लिए सीबीएसई मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम।
2. 2019 में सिंगल गर्ल चाइल्ड 10वीं पास के लिए सीबीएसई मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के ऑनलाइन आवेदन का नवीनीकरण।
योग्यता
सभी सिंगल गर्ल्स स्टूडेंट्स, जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं और सीबीएसई से एफिलिएटेड स्कूल में कक्षा 11 या 12 की पढ़ाई कर रही हैं और जिनकी ट्यूशन शैक्षणिक वर्ष के दौरान प्रति माह 1,500 से अधिक नहीं है, वे इस योजना के लिए आवेदन करने के योग्य हैं।
इस योजना का उद्देश्य लड़कियों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने और मेधावी स्टूडेंट्स को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए माता-पिता के प्रयासों को पहचानना है।
