-->

Blog Archive

Monday, June 29, 2020

भारत सरकार ने बड़ा फैसला ,59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया है.




नई दिल्ली: चीन के खिलाफ भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया है. इसमें फेमस ऐप्स TikTok और हेलो भी शामिल हैं. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Information Technology) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए (Section 69A of the Information Technology Act) के तहत इन 59 चीनी मोबाइल ऐप्स पर पाबंदी लगाई है. मंत्रालय ने एक नोटिस जारी कर बताया है कि ये 59 चीनी ऐप्स उन गतिविधियों में लगे हुए थे जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा हैं. ऐसे में सरकार ने इन ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है. 

आपको बता दें कि बीते कुछ वर्षों में भारत स्मार्टफोन और ऐप्स के लिए दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक बनकर उभरा है. ऐसे में 59 पॉपुलर चीनी ऐप्स को भारत में बैन करना चीन के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई है. 

चीनी ऐप्स पर भारतीयों के डेटा चुराने और इसे चीनी सर्वर पर भेजने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं. मंत्रालय का कहना है कि बीते कुछ दिनों में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें कहा गया है कि एंड्रॉइड और iOS पर उपलब्ध ये चीनी ऐप्स बिना यूजर्स की जानकारी के उनका डेटा चुराते और मिसयूज करते हैं. साथ ही यूजर्स के डेटा को अनधिकृत तरीके से उन सर्वरों पर भेज रहे हैं जो भारत के बाहर स्थित हैं. 

मंत्रालय का कहना है कि 130 करोड़ भारतीयों के डेटा पर खतरा मंडरा रहा था, जो कि गंभीर चिंता का विषय है. नोटिस में बताया गया है कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र और गृह मंत्रालय ने भी इन ऐप्स को बैन करने की सिफारिश भेजी है. इसके अलावा देश के नागरिकों और जन प्रतिनिधियों से भी इन ऐप्स के खिलाफ शिकायत मिली है.

ये है बैन ऐप्स की लिस्ट

1. टिकटॉक (TikTok)
2.
शेयर इट (Shareit)
3.
केवई (Kwai)
4. 
यूसी ब्राउजर (UC Browser)
5.
बैडू मैप (Baidu map)
6.
शीईन (Shein)
7.
क्लैश ऑफ किंग (Clash of Kings)
8. 
डीयू बैटरी सेवर (DU battery saver)
9. 
हेलो (Helo)
10.
लाइक (Likee)
11.
यूकैम मेकअप ( YouCam makeup)
12. 
एमआई कम्युनिटी ( Mi Community)
13.
सीएम ब्राउजर (CM Browers)
14. 
वायरस क्लीनर (Virus Cleaner)
15.
एपीयूएस ब्राउजर (APUS Browser)
16.
रोमवी (ROMWE)
17. 
क्लब फैक्ट्री (Club Factory)
18. 
न्यूज डॉग (Newsdog)
19. 
ब्यूटी प्लस (Beutry Plus)
20.
वीचैट (WeChat)
21.
यूसी न्यूज (UC News)
22.
क्यू क्यू मेल (QQ Mail)
23.
वीबो (Weibo)
24.
ज़ेडर (Xender)
25.
क्यू क्यू म्यूजिक (QQ Music)
26.
क्यू क्यू न्यूजफीड (QQ Newsfeed)
27.
बीगो लाइव (Bigo Live)
28.
सेल्फी सिटी (SelfieCity)
29.
मेल मास्टर (Mail Master)
30. 
पैरलर स्पेस (Parallel Space)
31.
एमआई वीडियो कॉल-शियॉमी (Mi Video Call – Xiaomi)
32.
वीसाइन (WeSync)
33.
ईएस फाइल एक्सप्लोरर (ES File Explorer)
34. 
वीवा वीडियो (Viva Video)
35.
मीईटू (Meitu)
36.
वीगो वीडियो ( Vigo Video)
37. 
न्यू वीडियो स्टेटस (New Video Status)
38.
डीयू रिकॉर्डर (DU Recorder)
39.
वॉलट हाइड (Vault- Hide)
40.
कैचे क्लीयर डीयू ऐप स्टूडियो (Cache Cleaner DU App studio)
41.
डीयू क्लीनर (DU Cleaner)
42. 
डीयू ब्राउजर (DU Browser)
43. 
हैगो प्ले विद न्यू फ्रेंड्स (Hago Play With New Friends)
44. 
कैम स्कैनर (Cam Scanner)
45.
क्लीन मास्टर चीता मोबाइल (Clean Master – Cheetah Mobile)
46.
वंडर कैमरा (Wonder Camera)
47. 
फोटो वंडर (Photo Wonder)
48. 
क्यू क्यू प्लेयर (QQ Player)
49. 
वी मीट (We Meet)
50. 
स्वीट सेल्फी (Sweet Selfie)
51.
बैडू ट्रांसलेट (Baidu Translate)
52. 
वी मेट (Vmate)
53. 
क्यू क्यू इंटरनेशनल (QQ International)
54.
क्यू क्यू सिक्योरिटी सेंटर (QQ Security Center)
55.
क्यू क्यू लॉन्चर (QQ Launcher)
56. 
यू वीडियो (U Video)
57.
वी फ्लाई स्टेटस वीडियो ( V fly Status Video)
58. 
मोबाइल लिजेंड्स (Mobile Legends)
59.
डीयू प्राइवेसी ( DU Privacy)

गौरतलब है कि अब भारत में चीनी ऐप्स की तुलना में देशी ऐप्स को बढ़ावा मिल रहा है. चिंगारी जैसे नए ऐप्स चीनी TikTok जैसे ऐप की जगह लेने को आ गए हैं. चीनी शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक को मात देने के लिए बनाए गए मित्रों (Mitron) ऐप ने लॉन्च के दो महीनों में ही एक नया कीर्तिमान बनाया है. इसके अलावा चिंगारी ऐप भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. मित्रों ऐप को फिलहाल गूगल प्ले स्टोर से करीब एक करोड़ लोगों ने अपने मोबाइल फोन पर इसको डाउनलोड कर लिया है. चीनी वस्तुओं के बहिष्कार की अपील के बाद लोगों के बीच ये ऐप्स काफी लोकप्रिय हुआ है. 

वोकल फॉर लोकल पर बना ऐप
हालांकि ऐप को लेकर के शुरुआती महीनों में यह आरोप लगा था कि इसका सोर्स कोड एक पाकिस्तानी डेवलपर कंपनी से खरीदा गया है. हालांकि हमारी सहयोगी वेबसाइट zeebiz.com से बात करते हुए ऐप के सह-संस्थापक शिवांक अग्रवाल और अनीश खंडेलवाल ने इन बातों को निराधार बताया. दोनों ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर वोकल फॉर लोकल पर वो काम कर रहे हैं. 

फिलहाल इस ऐप को लोगों की मांग के अनुरुप डेवलप किया गया है. इसके साथ ही हम स्थानीय कानून का भी पालन कर रहे हैं. प्ले स्टोर पर इस ऐप को फिलहाल 5 में से 4.5 रेटिंग मिली हुई है.

गूगल ने हटाया था प्ले स्टोर से
इस ऐप को लेकर काफी विवाद भी हो रहा था जिसे देखते हुए गूगल प्ले स्टोर ने अपने प्लेटफॉर्म से मित्रों ऐप को हटा दिया था. हालांकि इसके बाद प्राइवेसी में बदलाव करने के बाद गूगल ने प्ले स्टोर पर इसको वापस से डाल दिया था. हालांकि अब एक और देशी ऐप भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर होता जा रहा है. 

चिंगारी ने भी बनाया नया कीर्तिमान
लोगों ने चिंगारी ऐप को अपना पसंदीदा ऐप बना लिया है. लोगों में इस ऐप को लेकर उत्सुकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज 15 दिनों में इस ऐप ने 1 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड के आंकड़े को पार किया है. 

इस ऐप की खासियत की बात करें तो ये एक वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है जहां यूजर्स वीडियो डाउनलोड और अपलोड कर सकते हैं. इसके साथ ही दोस्तों से चैट, कॉन्टेन्ट शेयरिंग और फीड के जरिए ब्राउजिंग भी की जा सकती है. इसे ऐप को भारतीय यूजर्स की जरूरतों और मांग को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है.

स्वदेशी ऐप चिंगारी को छत्तीसगढ़ के आईटी डेवलपर बिस्वात्मा नायक और सिद्धार्थ गौतम ने बनाया है. उन्होंने बताया कि इसमें ओडिशा और कर्नाटक के डिवेलपर्स ने भी उनका साथ दिया है. उन्होंने ये दावा किया है कि ये ऐप किसी भी तरह से TikTok से कम नहीं है और सुरक्षा के लिहाज से यह ऐप TikTok के सामने मजबूत नजर आ रही है. इसके अलावा यह ऐप अभी अंग्रेजी के अलावा 9 अन्य भाषाओं (हिंदी, बांग्ला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तमिल और तेलगू)  में उपलब्ध है. 

 


NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post